फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: सुसाइड नोट के आधार पर परिवार के 14 सदस्यों पर मामला दर्ज

Fri, 10 Feb 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर बीते दिन कीर्ति नगर निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर टाउन पार्क में आत्महत्या कर ली। शव की जांच किए जाने के बाद उसकी जेब से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के ही छोटे भाई, पत्नी, पिता सहित परिवार के 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में तैनात ईएएसआई अनिल कुमार ने बताया कि बीते दिन उन्हें सूचना मिली थी कि शहर के टाउन पार्क में एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव की जांच की। जांच के दौरान मृतक के कपड़ों में से एक पेज मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का कारण अपनी पत्नी व अपने छोटे भाई के बीच चल रहे अवैध संबंधों को बताया है और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री उसके बेटे के नाम करवाने के आरोप लगाए हैं। मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी संजू पारीक, छोटे भाई मोहित पारिक, देवीलाल पारीक, शारदा पारीक, प्रहलाद पारीक, दुर्गा पारीक, प्रकाश पारीक, सुनीता पारीक, साला विकास पारीक, कमल शर्मा, ज्योति कमल, दिनेश शर्मा को ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर परिवार व रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
सुसाइड नोट में लिखा : मेरी लाश को अस्पताल में लावारिस समझ कर जला दिया जाए
मृतक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा की उसके परिवार के सदस्य ही उसकी मौत का कारण है। जिसके बाद उसके शव को लावारिस समझकर अस्पताल में ही जला दिया जाए। आपका दुखी साथी अमित। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की ओर से अब विसरा भी जांच के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


टाउन पार्क में मिले मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पत्नी, भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा रिश्तेदारों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विसरे की रिपोर्ट के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन

-अवतार सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें