फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय सिंह ने कांग्रेस के समर्थन का किया खंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। इनेलो नेता और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को अपने निवास पर एक पत्रकार वार्ता में कहा कि सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है कि इनेलो ने हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह खबर फर्जी है। इसे एक न्यूज चैनल ने भी चलाया है। इसलिए हम न्यूज चैनल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे साथ ही कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। अभय सिंह ने कहा कि उन्हें पता है कि इसके पीछे किसकी साजिश है। इनेलो हमेशा की कांग्रेस विरोधी रही है। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम तो सुबह से अपने उम्मीदवारों के समर्थन में वोटों की अपील कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने का कोई औचित्य ही नहीं बनता। अभय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दस साल और पांच साल भाजपा ने जनता को लूटा है। जनता इनसे तंग आ चुकी हैं और चुनावों में सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें