संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 5 व 6 मार्च को होगा। इसमें विश्वविद्यालय के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान 52 अलग-अलग स्पर्धाएं होंगी।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय कैंपस के खेल मैदान में ही प्रतियोगिता होगी। इसमें सिर्फ विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे। सफल आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न कमेटियों का गठन किया है।
इस प्रकार होंगे इवेंट
- 100 मीटर दौड़
- 200 मीटर दौड
- 400 मीटर दौड़
- 800 मीटर दौड़
- 1500 मीटर दौड़
- 3000 मीटर दौड़
- 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़
- शॉटपुट
- जेवलिन थ्रो
- लॉन्ग जंप
- ट्रिपल जंप
- डिस्कस थ्रो
- म्यूजिकल दौड़
- चम्मच दौड़
- रस्साकशी
- वालीबॉल
- बेस्ट एथलीट
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 5 मार्च से 12वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट होगी। छह मार्च को प्रतियोगिताओं का समापन होगा। इसमें 500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 52 इवेंट होंगे। - प्रो. राजकुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय सीडीएलयू।