रोहित गनेरीवाला बने शहरी हलकाध्यक्ष
सिरसा। जननायक जनता पार्टी की शीर्ष कमान डॉ. अजय सिंह चौटाला, सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह की सहमति के बाद सिरसा में पार्टी संगठन का विस्तार किया गया है। जजपा के जिलाध्यक्ष अमीर चावला ने बताया कि जजपा हाई कमान ने सुधीर कूकणा को सिरसा ग्रामीण का हलकाध्यक्ष, रोहित गनेरीवाला को शहरी हलकाध्यक्ष, जयपाल नैन को रानियां ग्रामीण हलकाध्यक्ष, मदन शर्मा को रानियां शहरी हलकाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भरपूर गदराना को कालांवाली हलकाध्यक्ष, सर्वजीत मसीतां को डबवाली ग्रामीण हलकाध्यक्ष, हरबंस भीटीवाला को डबवाली शहरी हलकाध्यक्ष व नंदलाल बेनीवाल को ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।