भावदीन टोल प्लाजा पर टूटा बस का शीशा, 20 मिनट जाम
सिरसा। हिसार सिरसा हाइवे पर गांव भावदीन के पास टोल प्लाजा पर बुधवार को हंगामा हो गया। सिरसा रोडवेज की एक बस फतेहाबाद जा रही थी। जैसे ही बस चालक टोल की पर्ची कटवाकर बस निकालने लगे तो बैरियर शीशे से टकरा गया। बस का शीशा टूट गया। चालक और टोल प्लाजा कर्मचारियों में बहस हो गई। पीछे से आ रहे रोडवेज बस चालकों ने भी अपनी बसे टोल प्लाजा पर अड़ा दी। जिससे कि दोनों ओर करीब 20 मिनट तक जाम लग गया। इसके बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों ने अपनी गलती मानी और नुकसान की भरपाई करने का लिखित में आश्वासन दिया। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।