फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पिकअप से 1212 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पिकअप की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान पिकअप से विभिन्न ब्रांडेड की 1212 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी गांव सदलपुर जिला हिसार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए सिरसा की टीम गश्त के दौरान गांव भंभूर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें से 1212 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद शराब में रॉकफोर्ड, ऑल सीजन, एंटीक्विटी, ब्लेंडर प्राइड, 100 पाइपर, रॉयल ग्रीन, महारानी, मैकडोल, सिग्नेचर तथा रॉयल स्टैग के ब्रांड शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ सदर थाना सिरसा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें