फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रक में अवैध रूप से ले जाई जा रही 15 लाख रुपये की 1180 पेटी देसी शराब बरामद

Sun, 01 Oct 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पुलिस ने सिरसा से ट्रक में भरकर डबवाली क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाई जा रही 1180 पेटी देसी शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये की बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े शराब ठेका संचालकों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान संतलाल निवासी गांव बड़ोपल जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद की टीम नाकाबंदी के दौरान डबवाली रोड मीरपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि सिरसा की तरफ से अवैध शराब से भरा हुआ ट्रक आ रहा था। उक्त सूचना को पाकर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सिरसा की तरफ से आते एक ट्रक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसमें 1180 पेटी देसी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को शराब का लाइसेंस व परमिट पेश करने के लिए कहा गया, जिस पर वह कागजात पेश नहीं कर सका। सेल प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ थाना सदर सिरसा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें