फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसलर भास्कर शर्मा ने आगरा में भी लहराया जीत का परचम, 15 मिनट में किया प्रतिद्वंदी को चित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां। यूपी, गुजरात व हिमाचल के बाद आगरा में भी गांव रोड़ी निवासी रेसलर भास्कर शर्मा ने अपने मजबूत पंच का लोहा मनवाया है। इस जीत पर द ग्रेट खली (दलीप राणा) ने भास्कर को शुभकामनाएं दी हैं। आगरा में 8 फरवरी को एचडब्ल्यूएफ एकेडमी की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में द ग्रेट खली की सीडब्ल्यूई रेसलिंग एकेडमी की ओर से भास्कर शर्मा सहित 35 रेसलरों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में भास्कर शर्मा का मुकाबला दिल्ली के विक्रम के साथ हुआ। 15 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में भास्कर ने विक्रम को चित कर जीत का परचम लहराया। इस शानदार जीत पर आयोजक कमेटी की ओर से भास्कर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बता दें कि भास्कर हाल ही में झांसी, गुजरात व हिमाचल में हुई रेसलिंग में शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए हरियाणा का नाम रोशन कर चुका है। आगरा में बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर द ग्रेट खली (दलीप राणा) ने भास्कर को जीत की शुभकामनाएं देेते हुए इस क्षेत्र में और अधिक मेहनत करने की बात कही। भास्कर शर्मा ने बताया कि 24 फरवरी को गंगानगर में डब्ल्यूएसजी रेसलिंग का महा संग्राम होगा। इस मुकाबले में देश-विदेश के जाने-माने रेसलर भाग लेंगे। इस मुकाबले में भाग लेने के लिए भास्कर पूरी तरह से उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें