फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी जितेंद्र सिंह ने रोशन किया जिले का नाम, उपायुक्त ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह ने बैडमिंटन में रोशन किया जिले का नाम, उपायुक्त ने दी बधाई
विज्ञापन

सिरसा। फरीदाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता (35 से 40 आयु वर्ग) में सतगुरु जगजीत सिंह बैडमिंटन अकादमी श्री जीवनगर के खिलाड़ी जितेंद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस संबंध में बुधवार को विजेता खिलाड़ी जितेंद्र सिंह, अकादमी के कोच गुरबचन सिंह, विक्रम सिंह व सर्वजीत सिंह ने उपायुक्त प्रभजोत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने जितेंद्र सिंह को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जानकारी देते हुए कोच गुरबचन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसके तहत जितेंद्र ने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रदर्शन के आधार पर जितेंद्र सिंह को 29 जनवरी को गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है।
फोटो 13 : खिलाड़ी जितेंद्र सिंह को सम्मानित करते उपायुक्त प्रभजोत सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें