वीसी से अतिरिक्त प्रधान सचिव आज लेंगे अधिकारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता 11 जुलाई को अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेंगे। बैठक में वे अंत्योदय सेवा केन्द्र, सरल केन्द्र, सक्षम हरियाणा की कई योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में एडीसी, एसडीएम, नगराधीश, डीआईओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, डाईट के प्रिंसिपल, डीपीसी तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। ये जानकारी उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने दी। उन्होंने बताया मंगलवार को बताया कि 11 जुलाई को आयोजित होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग सांय सवा चार बजे शुरू होगी। कांफ्रेंसिंग दो भागों में विभाजित की गई है। प्रथम भाग में अंतोदय भवन, अंतोदय सरल केंद्र तथा सरल केंद्रों की समीक्षा की जाएगी। दूसरे चरण की बैठक सांय 5 बजे शुरू होगी। बैठक में सक्षम हरियाणा नामक कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बैठक से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय तक बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें।