फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई को होगा सिरसा में इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई को होगा सिरसा में इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा में इलेक्ट्रिक ट्रेन की तारों में करंट नहीं दौड़ने से शुक्रवार को ट्रेन का ट्रायल नहीं हो सका। रेलवे इलेक्ट्रिक विभाग के इंजीनियरों ने सिरसा में ट्रायल की संभावित तारीख 29 जून तय की थी। इस प्रोजेक्ट से जुड़े सीनियर अधिकारी आरएस चौधरी अपनी टीम के साथ कुछ दिनों पहले सिरसा में पहुंचे थे। उन्होंने संभावना जताई थी कि 29 जून को सिरसा में इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल किया जा सकता है। शुक्रवार तक ट्रेन को जिस बिजली घर से करंट की सप्लाई मिलनी थी उसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। उकलाना में इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए अलग से बिजली घर का निर्माण किया जा रहा है। इसी बिजली घर से सिरसा रुट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक ट्रेन को बिजली सप्लाई मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगले पांच दिनों में उकलाना बिजली घर बनकर तैयार हो जाएगा। चीफ इंजीनियर आरएस चौधरी का कहना है कि ट्रायल से पहले जरूरी निर्माण कार्य जैसे ही पूरा हो जाएगा, सिरसा में इलेक्ट्रिल ट्रेन का ट्रायल होगा। डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रदीप कुमार सिरसा में रहकर सारे निर्माण को जल्द पूरा करवाने में जुटे हैं। डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रदीप कुमार का कहना है कि इलेक्ट्रिल ट्रेन के ट्रायल को लेकर सारी तैयारी पूरी है। अगले चार दिनों में उकलाना बिजली घर का सारा काम पूरा हो जाएगा। इसी बिजली घर से इलेक्ट्रिल ट्रेन को बिजली की सप्लाई मिलेगी। अब 15 जुलाई को सिरसा में इलेक्ट्रिल ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें