फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार तहसीलों में हुई 114 रजिस्ट्री, दो में नहीं हुआ काम

Wed, 02 Aug 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में मंगलवार को रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदारों ने खुद के स्तर रजिस्ट्री करनी शुरू कर दी है। जिले की चार तहसीलों में 110 रजिस्ट्री हो पाई हैं, जबकि दो तहसीलों में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। वहीं दूसरी ओर क्लर्काें की हड़ताल के बाद अब पटवारियों ने भी अतिरिक्त कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। जिले में एक पटवारी के पास पांच से आठ गांवों का कार्यभार था, लेकिन अब पटवारियों ने पोस्टिंग वाले गांव का ही कार्य करने का निर्णय लिया है।
सरकार की ओर से रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को सिरसा में 25, रानियां में 25, नाथूसरी चोपटा में 31, कालांवाली में 29 रजिस्ट्री हुईं। ऐलनाबाद और गोरीवाला में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। जिले में हर रोज छह तहसील कार्यालयों में 660 रजिस्ट्री के लिए टोकन कटवाया जा सकता है। मंगलवार को 403 लोगों ने टोकन कटवाया, जबकि 257 टोकन नहीं कट पाए। इनमें से 114 की ही रजिस्ट्री हो पाई, जबकि 147 नहीं हो पाई है। जिले में 35 रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह होने के बाद पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद सुबह से ही तहसीलदारों के कार्यालय के समक्ष भीड़ लगना शुरू हो गई। कर्मचारियों की कमी के कारण स्थिति खराब रही। सिरसा तहसील कार्यालय में दोपहर 12 बजे तक एक भी रजिस्ट्री न होने के कारण लोगों में भी काफी रोष देखने को मिला। हालांकि अब तहसीलदार लगातार अपने स्तर पर रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया जारी रखेंगे।

फोटो: 39
जिला पार्षद बोली- संस्था का करवाना है रजिस्ट्रेशन, 20 दिनों से काट रही हूं चक्कर
जोन नंबर 15 की जिला पार्षद कर्मजीत कौर ने बताया कि उन्हें संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाना है, ताकि वह पौधे गांव व जोन में रोपित कर सके। बीते 20 दिनों से संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अब पौधरोपण का मौसम भी निकलता जा रहा है। अधिकारियों की ओर से अपने स्तर पर किए जाने वाले कार्य भी नहीं किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया भी बेहद ही कम है।

पटवारियाें के 216 पद लंबे समय से रिक्त
जिले के कानूनगो व पटवारी एसोसिएशन ने स्टेट कमेटी के आह्वान पर अब अतिरिक्त कार्य करने की प्रक्रिया बंद कर दी है। जिले में कुल 296 पटवारियों के पद हैं। इनमें से केवल 80 पटवारी ही कार्यरत है और शेष 216 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। जिले के 339 गांवों का इन 80 पटवारियों को ही कार्य सौंपा गया था। अगस्त से पटवारियों ने उसी गांव का ही कार्य करने का निर्णय लिया है, जिसमें उनकी पोस्टिंग है। सभी पटवारियों को पांच से आठ गांवों तक का कार्य भार सौंपा गया था। पटवारियों ने अतिरिक्त कार्य करने से इंकार कर दिया। ऐसे में इन गांवों के इंतकाल, गिरदावरी, डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र वेरिफिकेशन, नकल, नक्शा, कोर्ट केस, खरीफ फसल की गिरदावरी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सहित अन्य रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह के काम हैं प्रभावित
कार्य, संख्या
रजिस्ट्री, 6 हजार
लाइसेंस, 4800
आरसी, 6600
इनकम सेर्टिफिकेट, 7600
प्रॉपर्टी आईडी फाइल, 3100

वर्जन
स्टेट कमेटी की आह्वान पर अब कोई भी पटवारी अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे। जिस गांव में पोस्टिंग सरकार की ओर से की गई है उस गांव का ही कार्य किया जाएगा। जिले में 216 पटवारियों के पद खाली पड़े है। केवल 80 पटवारी ही कार्य कर रहे हैं। - लाभ सिंह, जिला प्रधान, कानूनगो पटवारी एसोसिएशन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें