मुकाम के लिए स्पेशल ट्रेन पांच मार्च को होगी रवाना
सिरसा। बिश्नोई सभा सिरसा की तरफ से महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर व मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर से प्रार्थना की गई थी कि मुकाम धाम में असोज मेेले के लिए स्पेशल गाड़ी की व्यवस्था की जाए। सभा के सचिव ओपी बिश्नोई ने बताया कि प्रस्तावित समय पर गाड़ी चलाने के लिए महाप्रबंधक ने स्वीकृति कर दी है। गुरु जंभेश्वर स्पेशल गाड़ी सिरसा से नोखा के लिए पांच मार्च को सुबह 8:45 पर रवाना होगी और हिसार होते हुए सांय 6:30 बजे नोखा पहुंचेंगी। इसी प्रकार वापसी के लिए यह स्पेशल गाड़ी नोखा से सात मार्च को सुबह 9:45 रवाना होकर बीकानेर, सादुलपुर व हिसार होते हुए सिरसा सांय 6:28 बजे पहुंचेंगी। बिश्नोई सभा ने महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर व मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर का आभार व्यक्त किया है।