फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ की बैठक 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ की बैठक 23 को
विज्ञापन

सिरसा। भारतीय मजदूर संघ की कार्य समिति की बैठक 23 व 24 फरवरी को सिरसा में होगी। बैठक में 4 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत को लागू करने व प्रदेश कर्मचारियों की जायज मांगों को लागू करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। ये जानकारी भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री कृष्ण लाल गुर्जर ने दी। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती के बाद कच्चे कर्मचारियों को सरकार हटाने की कोशिश कर रही है। भारतीय मजदूर संघ कच्चे कर्मचारियों को हटाने नहीं देगा और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए गहन मंथन होगा। कर्मचारियों को मकान भत्ता, एक्सग्रेसिया नीति बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अनेक मांगों पर सरकार शीघ्र घोषणा करे। उन्होंने कहा कि एनएचएम की हड़ताल राजनीतिक हड़ताल है। क्योंकि एनएचएम कर्मचारियों को प्रदेश सरकार भारतीय मजदूर संघ के प्रयासों से देशभर में पहली बार एनएचएम कर्मचारियों को सर्विस रूल बनाने का काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें