बड़ागुढ़ा और ख्योवाली में आज बंद रहेगी बिजली
ओढ़ां। 132 केवी बिजलीघर ओढ़ां के अंतर्गत 33 केवी सबस्टेशन ख्योवाली व 33 केवी सबस्टेशन बड़ागुढ़ा में आज सोमवार को बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए बिजलीघर ओढ़ां में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता मेनपाल ने बताया कि पॉवर ट्रांसफार्मर टी 3 की वार्षिक मेंटेनेंस सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक की जाएगी जिसके चलते उक्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 4 घंटे बंद रहेगी।