फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने वांटेड आदित्य इंसां के शहर में पोस्टर किए चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईबी व पंजाब पुलिस ने डेरा में फिर दी दस्तक, एक शख्स से करवाई निशानदेही
विज्ञापन

सिरसा।
पंचकूला एसआईटी की टीम मंगलवार को सिरसा पहुंची। एसआईटी ने पंचकूला हिंसा मामले में वांटेड पांच लाख इनामी डेरा सच्चा सौदा प्रवक्ता आदित्य इंसां के पोस्टर बस अड्डा परिसर, बेगू रोड व डेरा सच्चा सौदा मार्केट में लगवा दिए। हरियाणा पुलिस ने आदित्य इंसां पर इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। हिंसा के बाद से ही हरियाणा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक आदित्य इंसां का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पहले उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम रखा गया था। वहीं, आईबी की टीम पंजाब क्राइम ब्रांच के साथ दोपहर को डेरा सच्चा सौदा पहुंची। पंजाब पुलिस एक शख्स को हिरासत में लेकर आई थी। उक्त शख्स ने डेरा सच्चा सौदा में बीस नंबर मोटर की निशानदेही करवाई। सूत्रों का कहना है कि इसी मोटर के पास हथियार छुपाकर रखे गए थे। पिछली बार भी आईबी और पंजाब पुलिस डेरा में आई थी। बीस नंबर मोटर के पास खुदाई करवाई गई, लेकिन यहां कोई हथियार नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें