फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से 1.40 लाख की नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के कंगनपुर रोड पर एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर 1.40 लाख रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक संदीप ने बताया कि 26 अक्तूबर को वह अपने परिवार सहित हिसार ससुराल में गया था। चोरों ने पीछे से मकान में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर 1.40 लाख रुपये की नकदी, 3 जोड़ी कानों के टोपस, 1 सोने का हार, 2 अंगूठी, 1 कंठी, 1 ताबीजी, 2 नोजपीन सोने की, 5 जोड़ी चांदी की पाजेब, 7 जोड़े बच्चों के कड़े, 25 चांदी के सिक्के, 2 अंगूठी, 4 जोड़े पाजेब बच्चों की, 5 चुटकी चांदी की चोरी कर ले गए। बीती शाम को जब वे घर लौटे तो घटना का पता चला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। उसने पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें