सदर थाना के पास हवाई फायर करने के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
वीरवार रात सदर थाना के पास गोली चल गई थी। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हवाई फायर करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नरवाना रोड निवासी गुलाब सिंह के रुप में हुई। पुलिस ने गुलाब सिंह के खिलाफ दहशत फैलाने तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।