फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला सरस मेले में खूब रही चहल-पहल

Sat, 30 Nov 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में लगे शीतला सरस मेले में दूसरे दिन खूब चहल-पहल रही। सुबह दस बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मौज-मस्ती के साथ खूब शॉपिंग की। हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति लोगों का क्रेज देखने लायक था।
विज्ञापन


मेले में होम डेकोरेशन और किचन आइटमों की मांग अधिक रही। अपने ड्राइंग रूम को बेहतर बनाने के लिए चीनी मिट्टी के गुलदान और हैंगिंग डेकोरेशन आइटमें लोगों ने खूब खरीदीं। दक्षिण भारतीय और महाराष्ट्र के परिधानों के स्टॉल पर महिलाओं-युवतियों ने दिल खोलकर शॉपिंग की।

मेले में विदेशी मेहमान भी पहुंच रहे हैं। जूलरी और परिधान इनकी विशेष पसंद हैं। दक्षिण भारतीय अचार के स्वाद भी सभी को अपना मुरीद बना रहे हैं। डीएलएफ फेज-2 निवासी बबिता शर्मा और रोहिणी चौहान ने कहा कि उन्हें दक्षिण भारत के अचार खूब भाते हैं। बच्चों ने भी झूलों सहित कई खेलों का आनंद लिया।
विज्ञापन


गुजराती, राजस्थानी और दक्षिण भारतीय व्यंजन के स्टॉल सुबह से लेकर देर शाम तक व्यस्त रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। बंचारी कलाकारों का लोकनृत्य सभी को खूब भाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें