फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पंचायती भूमि से कब्जा हटवाया

Sun, 01 Dec 2013 09:57 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला फतेहाबाद के गांव महमड़ा में कुछ लोगाें ने पंचायती जमीन पर खोखे रखकर अवैध कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही रविवार को नायब तहसीलदार कर्ण सिंह कब्जा हटवाने के लिए गांव में पहुंचे, लेकिन ग्रामीणाें ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना एसडीएम बलजीत सिंह को दी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की मदद से कब्जा खाली करवा लिया।

गांव महमड़ा के निकुआना रोड पर पंचायती भूमि है। इस भूमि पर पंचायत ने कई दुकानें बनाकर उन्हें किराए पर दे रखा है।

बताया गया है कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगाें ने इन दुकानाें के साथ लगती जमीन पर शनिवार रात को खोखे रखकर भूमि पर कब्जा कर लिया।

इसकी भनक रविवार को जब नायब तहसीलदार कर्ण सिंह को लगी तो उन्हाेंने मौके पर पहुंचकर कब्जा खाली करवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की इस कार्रवाई का कुछ लोगाें ने विरोध करना शुरू कर दिया।

नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना एसडीएम बलजीत सिंह को दी। एसडीएम बलजीत सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और खोखे को वहां से हटवाकर कब्जा ले लिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें