हरियाणा में बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हरियाणा में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चार दिनों के लिए और हड़ताल बढ़ा दी है। राज्य के विभिन्न शहरों में पहले ही गंदगी के ढेर लगे हैं जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब हरियाणा में सफाई कर्मचारी 15 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। बता दें कि बीते 6 अगस्त से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है।
ये हैं प्रमुख मांगें
कच्चे/अनुबंध/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण/पक्का करना।
सफाई-सीवर में ठेका प्रथा समाप्त करना।
न्यूनतम वेतन, ESI, EPF, जोखिम/वर्दी भत्ता।
13 मई समझौते पर लिखित आदेश जारी करना।
अग्निशमन कर्मचारियों से जुड़ी मांगें (मृत्यु सहायता, नौकरी आदि) और कुछ विशिष्ट मामलों (जैसे फरीदाबाद अग्निकांड) में सहायता।