ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बढ़ी हड़ताल
- फोटो : संवाद
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 25 मई तक हड़ताल बढ़ा दी है। सफाई कर्मी 21-22 मई को प्रत्येक ब्लॉक और जिले में सरकार की शव यात्रा निकालेंगे और 24-25 मई को नरवाना में महापड़ाव करेंगें। ग्रामीण सफाई कर्मियों की छठे दिन की हड़ताल में यूनियन प्रधान रोहतास चंडालिया और सचिव चांद ने संबोधित करते हुए बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की राज्य कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है।
हरियाणा के सभी जिलों से एक स्वर में आंदोलन को तेज करते की चेतावनी देते हुए वार्ता के माध्यम से मसलों का समाधान करने की मांग की।