फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक हरियाणा में, पास हो सकते हैं जरूरी प्रस्ताव

Wed, 25 Jan 2023 03:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RSS: संघ के एक पदाधिकारी के अनुसार, देश और समाज की परिस्थितियों को देखते हुए इस बैठक में कुछ नए प्रस्ताव भी पास किए जा सकते हैं। संघ सरकार्यवाह मोहन भागवत ने पिछले दिनों कई मुद्दों पर संगठन की पारंपरिक विचारधारा से अलग हटकर बयान दिया है...
विज्ञापन
RSS - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक हरियाणा के समालखा (सोनीपत) में होगी। इस तीन दिवसीय बैठक (12, 13 और 14 मार्च) में आरएसएस के सभी अनुषांगिक संगठनों के लगभग दो हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में संघ के पिछले कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही देश-समाज की परिस्थितियों को देखते हुए नए प्रस्ताव भी पास किए जा सकते हैं।

इस वर्ष नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बैठक होने तक पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव होने के बाद छह राज्यों के विधानसभा चुनाव होने शेष रहेंगे। इसमें संघ के कार्य की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण कर्नाटक और मध्यप्रदेश भी शामिल हैं। इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। इन चुनावों को देखते हुए संघ की यह बैठक महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है।  

संघ के एक पदाधिकारी के अनुसार, देश और समाज की परिस्थितियों को देखते हुए इस बैठक में कुछ नए प्रस्ताव भी पास किए जा सकते हैं। संघ सरकार्यवाह मोहन भागवत ने पिछले दिनों कई मुद्दों पर संगठन की पारंपरिक विचारधारा से अलग हटकर बयान दिया है। ऐसे में संघ के आंतरिक कार्यों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। संघ ने अपने शताब्दी वर्ष तक देश के गांवों में पहुंचने और एक लाख शाखाएं लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनसे जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में पास किए जा सकते हैं। बैठक के अंतिम दिन 14 मार्च को मोहन भागवत संघ पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें