फोटो 28- जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कृत कर
सोनीपत। भौतिक वैज्ञानिक डाॅ. सीवी रमन की स्मृति में जीवीएम कन्या महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। इस दौरान गणित प्रश्नोतरी में वैश्य महाविद्यालय ऑफ एजुकेशन रोहतक की छात्रा युक्ति अव्वल रही। जीवीएम के विज्ञान संकाय के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमडीयू रोहतक के बॉटनी विभाग की अध्यक्ष डाॅ. विनीता हुड्डा ने किया। विज्ञान भारती हरियाणा के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वैश्य कालेज ऑफ एजुकेशन रोहतक की युक्ति प्रथम रही। संवाद