07सीटीके14... बैंसी गांव की पंजाबी धर्मशाला अयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। स्
रोहतक। बैंसी की पंजाबी धर्मशाला में रविवार को पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 77 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक बलराज कुंडू और विश्ष्टि अतिथि के तौर पर डॉ. योगेश नांदल उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर पूर्व सरपंच संदीप के मुख्य सहयोग से आयोजित किया गया। शहीद उधम सिंह सेवा दल ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर राकेश कंबोज (प्रधान उधम सिंह सेवा दल बैंसी), मनजीत, नीटू, गगन, भारत, अतुल, चिंटू लोग मौजूद रहे। संवाद