मोखरा कालेज में छात्रों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाते सदस्य। स्रोत कालेज
महम। मोखरा कॉलेज में बुधवार को नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. मीनू नैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक निवास हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दीपक निवास हुड्डा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा उपयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मेहंदी, सड़क सुरक्षा एवं राखी निर्माण प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया। संवाद