फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व समाज की सेवा के लिए तत्पर रहें युवा : प्राचार्य

Wed, 17 Dec 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31...राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिलाना में मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का
विज्ञापन
कलानौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिलाना में मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने अध्यक्षता करते हुए स्वयंसेवकों को देश व समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व एनएसएस गीत के साथ हुई। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों और समाज निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेवकों को रोड सेफ्टी एवं नशामुक्ति (ड्रग एब्यूज) विषय पर जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने खो-खो समेत विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर, संजय दांगी, अरविंद, सीमा, जयश्री, सुरेश शास्त्री एवं विजेंद्र सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें