रोहतक। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया ने आईएचटीएम हॉल में आयोजित संगोष्ठी कहा कि समावेशी समाज के निर्माण में युवा पंच परिवर्तन को अपनाएं। संगोष्ठी का का विषय समावेशी समाज के निर्माण में डॉ. बीआर अंबेडकर और पंच-परिवर्तन की भूमिका रहा। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा ने कहा कि पंच-परिवर्तन की अवधारणा समाज में नैतिकता, जागरुकता और समरसता को सुदृढ़ करने का माध्यम है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली के निदेशक बिनय कुमार सिंह ने सामाजिक न्याय, समान अवसर व शिक्षा को समावेशी समाज की आधारशिला बताया। संवाद