11महम03... परशुराम जयंती पर मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाई गई। कार्यक्रम शहीद भगत सिंह युवा संगठन अजायब के द्वारा आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह दहिया बढ़खालसा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ठ अतिथि सैमाण मंदिर के गद्दीनशीन महंत सतीश दास के प्रतिनिधि कृष्णा सोनी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सब जाति, धर्म, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर मतदान करें। मतदान से ही एक सशक्त और मजबूत लोकतंत्र की नींव पड़ती है। मंच संचालन डॉक्टर सुरेंद्र दलाल ने किया। माैके पर संजय बहमनिया, आनंद नैन, निशा देवी, ओम प्रकाश सहरावत, अमन सहरावत, कुलदीप सहरावत व अन्य उपस्थित रहे। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।