फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उत्तर प्रदेश मूल का युवक बहादुरगढ़ से लापता

Wed, 01 May 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश मूल का एक युवक बहादुरगढ़ से लापता हो गया है। परिजन तमाम संभावित ठिकानों पर तलाश चुके हैं, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। अब पुलिस से तलाश की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

मूलत: इटावा यूपी निवासी पूर्णिमा ने पुलिस को बताया कि वह छोटूराम नगर में रहती है। उसका पति शिव कुमार सेक्टर-17 स्थित एक कंपनी में तीन साल से काम करता है। 27 अप्रैल की सुबह वह ड्यूटी पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार करने के बाद कॉल की, लेकिन दोनों नंबर बंद थे। इसके बाद तलाश शुरू की। अब तक उसके तमाम संभावित ठिकाने खंगाल चुके हैं, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं है। पुलिस तलाशने में मदद करे। उधर, सेक्टर-16 चौकी से जांच अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि व्यक्ति की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें