रोहतक। पुलिस ने गश्त के दौरान नये बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क के पास रैनकपुरा के युवक प्रवीन व उर्फ पोनी को देसी पिस्तौल सहित काबू किया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई गोर्धन सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को पार्क के पास एक युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो कब्जे से देसी पिस्तौल व एक कारतूस मिला। ब्यूरो