फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Tue, 09 Apr 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव निलोठी में संदिग्ध हालातोंं में एक युवक मौत हो गई। पहले तो परिजनों ने मौत पर शंका जताई, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को हिमाचल प्रदेश ले गए। दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। प्रदीप हिमाचल के ऊना जिले का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से यहां निर्माणाधीन जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर काम में लगा हुआ था। निलोठी में अन्य कर्मियों के साथ ठहरा हुआ था। हृदयाघात की आशंका जताई जा रही है लेकिन पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें