फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बोहर में युवक की मौत, नशे के ओवरडोज की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बोहर गांव में एक युवक की मौत हो गई। आशंका है कि मौत नशे की ओवरडोज की वजह से हुई है। वीरवार को 33 वर्षीय सुरेश उर्फ सीटू का शव पड़ोस के खाली पड़े कमरे में मिला। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है, जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब चार बजे सूचना मिली कि बोहर गांव में एक युवक का शव मिला है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। जांच पड़ताल में शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं मिला। नजदीक खाली सीरिंज पड़ी थी। ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस ने सुरेश के पिता के बयान दर्ज किए। सुरेश ने बताया कि सुरेश पहले ट्रक चालक के तौर पर काम करता था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी वापस नहीं आई। अब घर आया हुआ था। बुधवार शाम को घर से चला गया, लेकिन नहीं लौटा। परिजन ने आसपास तलाश की तो उसका शव नजदीक एक खाली कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया।
वर्जन
प्रारंभिक जांच से साफ है कि युवक नशा करने का आदी था। आशंका है कि नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। मौके पर खाली सीरिंज भी मिली है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस उसके साथियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें