रोहतक। शहर की जेपी कॉलोनी में मंगलवार को दीपक नाम के युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब तक परिजन उसे पीजीआई ले गए, वह दम तोड़ चुका था। मामले की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डेड हाउस में रखवाया। अब बुधवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, तब पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। ब्यूरो