सांपला। गांधरा औद्योगिक इलाके में पुलिस को एक युवक का शव मिला है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इनके जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलने की उम्मीद है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।
मंगलवार सुबह गांधरा औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन की तो उसकी पहचान बिहार निवासी सुनील के रूप में हुई। वह एक सप्ताह पूर्व इस्माईला के एक व्यक्ति के घर में किराए पर रहता था। यह युवक करीब एक सप्ताह पूर्व उसके मकान से चला गया था। वह अकेला रहता था। पुलसि ने शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखने के साथ उसके परिजनों से संपर्क शुरू कर दिया है। उनके आने के बाद ही केस में अगली कार्रवाई हो पाएगी। पुलिस को भी पोस्टमार्टम के बद ही उसकी मौत का राज सामने आने की उम्मीद है।