रोहतक। पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी कट्टा बरामद होने पर शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि मुख्य सिपाही मुनीश के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम सेक्टर-2 के पास गश्त पर थी। गश्ती दल को सूचना मिली कि बोहर नहर पुल के पास एक संदिग्ध युवक है। इसे शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान पाकस्मा निवासी अजय उर्फ छांगा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ रही है। ब्यूरो