रोहतक। पुलिस के सीआईए-2 स्टाफ ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि मुख्य सिपाही जसबीर के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम रुपया चौक झज्जर बाईपास पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कन्हेली की ओर से पैदल आ रहे युवक के पास अवैध हथियार है। शक के आधार पर इसे हिरासत में लेकर इसकी तलाश ली गई। तलाशी में इसके पास से देसी पिस्तौल मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मायना निवासी संदीप के रूप में दी। इससे पूछताछ की जा रही है।