रोहतक। सिटी पुलिस ने करतारपुरा में छापा मारकर एक युवक राजेश उर्फ राजू को 3.52 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि गश्त के दौरान इंदिरा कालोनी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि करतारपुरा निवासी राजेश उर्फ राजू नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करता है। अब करतारपुरा में मंदिर के पीछे गली में मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो कब्जे से जेब में 3 ग्राम 52 मिलीग्राम हेरोइन मिली। तत्काल आरोपी को 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत काबू कर लिया गया। ब्यूरो