रोहतक। पुलिस ने बस स्टैंड के जींद काउंटर पर छापा मारकर पाकस्मा के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 116 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि पाकस्मा निवासी नवीन नशे का आदी है। साथ ही नशा लेकर जींद जा रहा है। अभी बस अड्डे स्थित जींद के काउंटर पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी युवक को काबू किया। उसके पास एक बैग मिला, जिसकी बिजली विभाग के एसडीओ सुरेश हुड्डा की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 116 ग्राम चरस बरामद हुई। ब्यूरो