फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 ग्राम चरस समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 90 ग्राम चरस बरामद हुई है। इसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम के एएसआई पंकज ने बताया कि एएसआई पतराम के नेतृत्व में एनसी की टीम महम बाईपास रोड पर गश्त पर थी। गश्त के दौरान सूचना मिली की खरक जाटाना निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महम गोहाना रोड महेंद्रा गार्डन के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया। इसकी पहचान खरक जाटान निवासी सुरेश के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इसके पास से प्लास्टिक थैली मिली। इसमें 90 ग्राम चरस बरामद हुई। इससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें