रोहतक। गोहाना रोड पर वीटा प्लांट के पास एक युवक जूस पीकर विक्रेता को 500 रुपये का नकली नोट देकर फरार हो गया। विक्रेता ने आरोपी खोखराकोट निवासी सूरज के खिलाफ जाली करंसी देने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक यूपी के बहराइच जिले के गांव बड़ौली निवासी अब्दुला रहमान ने दी शिकायत में बताया कि वह वीटा प्लांट के पास जूस की रेहड़ी लगाता है। मूलरूप से खिड़वाली निवासी हाल में खोखराकोट निवासी सूरज आया और मौसमी का बड़ा गिलास जूस का बनवाया। इसके बाद 500 रुपये का नोट दे दिया। जब वह नोट को रोशनी में देखने लगा तो उसे नकली लगा। उसने कहा कि यह तो नकली नोट है, आरोपी मेला ग्राउंड की तरफ भाग गया। ब्यूरो