फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुप के झांसे में आई युवती से 91 हजार की साइबर ठगी

Wed, 24 Jun 2026 06:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने एक युवती से 91,694 रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने पर कलानौर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को वार्ड 8, कलानौर निवासी चेष्टा ने बताया कि 3 जून को उसे एक व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। उसे निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। उसने अलग-अलग यूपीआई आईडी और खातों में कई बार पैसे ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपनी राशि वापस लेने की कोशिश की तो ठगों ने और पैसे जमा कराने की मांग शुरू कर दी। शक होने पर उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें