फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दोस्त की बेटी के जन्मदिन की पार्टी में गए युवक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दोस्त की बेटी के जन्मदिन की पार्टी में गए कबीर कॉलोनी के युवक के साथ दो युवकों ने केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। कबीर कॉलोनी निवासी रजत ने दी शिकायत में बताया कि वह समरसीबल लगाने का काम करता है। पांच मार्च को करीब साढ़े 7 बजे अपने दोस्त मिथुन निवासी कबीर कालोनी के घर गया था। मिथुन ने बेटी के जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में बादल व छोला निवासी पाड़ा मोहल्ला भी आए हुए थे। दोनों ने शराब पी रखी थी और उसके साथ बेवजह गाली-गलौज करने लगे। वह बचकर वहां से निकल गया। जब जोहड़ वाले चौक पर पहुंचा तो बादल व झोला आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। छोला ने चाकू उसे की बाईं जांघ में वार किया। घायल ने अपने भाई विक्की को बुला लिया। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें