फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पिता सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भालीआनंदपुर गांव के 22 वर्षीय युवक साहिल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने अपने पति सहित तीन तीन लोगों के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भालीआनंदपुर निवासी सुशीला ने दी शिकायत में बताया कि सोनीपत के गांव झरोठ निवासी कुलदीप उर्फ सोनू ने एक साल पहले भाली के पास ढाबा खोला था। उसके पति जगदीश सोनू के संपर्क में आ गए। सोनू के बहकावे में आकर उसके पति ने पुस्तैनी जमीन को बेचना चाहा तो उसने स्टे ले लिया। इसी बीच आरोपी उसके पति के साथ घर आने लगे। आरोपियों ने कहा कि वे उसके बेटे साहिल और बहू को नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए अलग-अलग समय पर करीब 4 लाख रुपये ले लिए। जब उसके बेटे ने अपने पिता व सोनू उर्फ कुलदीप व बंटी से पैसे लेना चाहा तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे परेशान होकर साहिल ने आत्महत्या कर ली। महिला का आरोप है कि उसके पति जगदीश, कुलदीप व बंटी की वजह से बेटे ने आत्महत्या की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिली थी कि भालीआनंदपुर गांव में युवक ने फंदा लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर उसकी मां के बयान पर महिला के पति सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी बहुअकबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें