रोहतक। आस्ट्रेलिया वाला दोस्त बताकर चमारिया के एक युवक से छह लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने व्हाट्सएप पर कॉल करके कहा कि आस्ट्रेलिया में फंस गया हूं। आपके बैंक खाते में 12.75 लाख रुपये भेज दिए हैं। यह कहकर उसे अपना शिकार बना लिया। साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस को दी शिकायत में चमारिया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर को व्हाट्सएप पर काॅल आई। कहा कि मेरे एजेंट को 6 लाख रुपये दे दो। एजेंट को तेरा नंबर दे रहा हूं। उसने 6 लाख रुपये दोस्त व रिश्तेदारों से लेकर उसके खाते में डाल दिए। बाद में उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला।