फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से युवक की मौत

Sun, 12 May 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा में ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के कासगंज मानपुर नगरिया गांव जिला कासंगज निवासी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनका लड़का बृजेश सोलंकी (28)गांव के ही मोहम्मद हबीर के साथ ईंट ढुलाई करने के लिए 26 अप्रैल को बादली के गांव बुपनिया में आया था। उसे मोहम्मद हबीब ने सूचना दी कि उनका लड़का बृजेश सोलंकी, सुनील निवासी बुपनिया के साथ ट्रैक्टर पर काम करने के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर सुनील चला रहा था। । ट्रैक्टर सड़क पर उछलने के कारण बृजेश सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना में बृजेश को काफी चोटें आई ।बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें