फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर से ही दूर कर सकेंगे पीपीपी की त्रुटियां

विज्ञापन
13सीटीके21...नगर निगम की ओर से बांलद गांव में परिवार पहचान पत्र की त्रुटी ठीक करने के लिए लगाया
विज्ञापन
रोहतक। आम लोग अब परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में घर से ही त्रुटियां दूर कर सकेंगे। इसके लिए हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (एचपीपीए) की तरफ से https://meraparivar.haryana.gov.in जारी किया गया है। ऐसे में लोग के सीमा में रहकर अपने नाम, पता, मोबाइल नंबर व दूसरी छोटी गलतियां दूर सकेंगे, बल्कि किसी सदस्य को जोड़ने और हटाने का भी विकल्प दिया गया है। नई आईडी के लिए बिजली बिल की शर्त हटा दी गई है, लेकिन आईडी बनाते समय शामिल परिवार के सदस्यों का आपस का रिश्ता होना चाहिए। एक व्यक्ति की आईडी नही बन रही है।
विज्ञापन

पीपीपी को प्रदेश सरकार ने सरकारी योजनाओं से जोड़ा हुआ है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले लोगों से परिवार पहचान पत्र का ब्योरा मांगा जाता है। अगर पीपीपी में आय 1.80 लाख 80 हजार रुपये या इससे कम है तो पेंशन, आयुष्मान कार्ड, 100-100 गज के ग्रामीण व 30-30 गज के प्लाॅट शहरों में दिए जा रहे हैं। ऐसे में आम लोग पीपीपी की त्रुटियों को लेकर काफी परेशान हैं। जून में सरकार ने 13 से 22 जून तक नौ दिवसीय शिविर लगाया, अब जुलाई माह में 11 से 15 जुलाई तक शिविरलगाए हैं। इसके बावजूद परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां कम नहीं हो रही। ऐसे में एचपीपीए की तरफ से लिंक दिया है, जहां पीपीपी में दिए गए अपने परिवार के डाटा को संपादित करने के लिए अपडेट फैमिली विवरण टेब पर क्लिक करना होगा।

यह रहेगी प्रकिया
- यदि परिवार की संरचना (यानी परिवार के सदस्यों की संख्या) को पहले से ही फील्ड सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से सिस्टम में मान्य किया गया है और परिवार के लिए नागरिक हस्ताक्षरित फार्म डेटा बेस में उपलब्ध है, तो नागरिक को परिवार में एक सदस्य जोड़ने की अनुमति होगी। हालांकि, सदस्यों को हटाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

- यदि परिवार की संरचना अभी तक पीपीपी में मान्य नहीं है, तो नागरिक को परिवार के सदस्यों को जोड़ने या हटाने की अनुमति होगी। हटाए जाने के मामले में, हटाए जाने वाले परिवार के सदस्यों में से चुने जाने वाले परिवार के सदस्य का नाम और आधार नंबर पूछने के लिए एक अलग फॉर्म खोला जाएगा। हटाने की अनुमति केवल सत्यापन के बाद दी जाएगी।
- कुछ क्षेत्रों में संपादन की अनुमति केवल सॉफ्टवेयर आधारित सत्यापन पूरा होने तक ही दी जाएगी, जैसे आधार संख्या, जन्म तिथि, जन्म स्थान, पिता का नाम, माता का नाम। कुछ क्षेत्रों में एक बार संपादन की अनुमति होगी, जैसे- लिंग, जाति, मतदाता पहचान पत्र।
- एक बार सबमिट बटन दबाने पर एसएमएस परिवार के मुखिया के मोबाइल पर भेजा जाएगा।

मेरा परिवार पोर्टल पर सिटीजन लॉग इन के नाम पर नया लिंक जोड़ा गया है। उसके माध्यम से आम लोग खुद परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर कर सकते हैं। अगर त्रुटि दूर नहीं होती तो नजदीक 15 जुलाई तक लगे शिविर में जाकर त्रुटियां दूर करवा सकते हैं। साथ ही नजदीक के अटल सेवा केंद्र पर भी त्रुटियां दूर करवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

सुमित कुमार, मैनेजर, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें