साल्हावास। 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के गांव खाचरौली के नवयुग हाई स्कूल में पढ़ने वाली योगिता ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। योगिता ने हिंदी में 95, अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन और संस्कृत में 99 अंक हासिल किए। गणित और विज्ञान में 100 अंक मिले हैं। इस तरह श्रेष्ठ पांच विषयों के अंक मिलाकर उन्होंने कुल 500 अंकों में से 497 अंक प्राप्त किए हैं। पिता अमित कुमार व माँ मंजीत ने बताया कि उनकी बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा की उपलब्धि पर खाचरौली सरपंच अनूप सिंह, बिरोहड सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र और पूर्व सरपंच प्रदीप, जयप्रकाश सहरावत ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद