फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंवल के योगेश का चार दिन बाद मायना के पास नाले में मिला शव

विज्ञापन
मायना गांव के पास नाले में मिले शव के बाद मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। होली के दिन घर से निकले आंवल निवासी 25 वर्षीय योगेश का शव चार दिन शनिवार सुबह मायना गांव के गंदे नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो शाम को इसकी पहचान हुई। इस युवक के गले में कपड़ा बंधा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद युवक का शव खुर्द बुर्द करने की नीयत से कपड़े में बांध कर नाले में फेंक गया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए वह यह सात मार्च को होली के दिन घर से निकला था। शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल गले में बंधे मिले कपड़े व कपड़े में बंधा शव मामले को संदिग्ध बनाने के साथ हत्या की ओर संकेत दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें