फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस के जवानों का तनाव कम करेगा योग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस अब ड्यूटी और भागदौड़ से पैदा होने वाले तनाव को योग से दूर करेगी। हर सोमवार को पुलिस लाइन में योग शिविर आयोजित होगा। पहले दिन एएसपी हिमेंद्र मीना सहित 150 जवानों ने शिविर में भाग लिया। योगाचार्य शंभु वरिष्ठ ने योग व्यायाम करवाया।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि पुलिस जवानों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले दिन सोमवार को आचार्य शंभु वशिष्ठ ने जवानों को योग कराया। योग की शुरुआत प्राणायाम से की गई। जवानों को ध्यान लगाने की क्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। आचार्य ने जवानों को योग आसन का भी अभ्यास करवाया। योग के फायदे बताए और स्वस्थ रहने के मूल-मंत्र दिया। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना, संतुलित भोजन करना व उचित नींद लेना अनिवार्य है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में ओपन जिम भी स्थापित किया गया है जिसमें जिम ट्रेनर के मार्गदर्शन में पुलिस जवान व्यायाम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें